Homeराज्यउत्तराखण्डमहेंद्र भट्ट ने राज्यसभा सांसद के रूप में ली शपथ, उपराष्ट्रपति जगदीप...

महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा सांसद के रूप में ली शपथ, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ।

नई दिल्ली – उत्तराखंड की तीन राज्यसभा सीटों में से एक सीट पर निर्विरोध जीत हासिल करने के बाद महेंद्र भट्ट ने गुरुवार को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली। उन्हें दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

आपको बता दे की उत्तराखंड की तीन राज्यसभा सीटों में से एक सीट पर अनिल बलूनी का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हुआ था जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे महेंद्र भट्ट को निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुना गया था। लोकसभा चुनाव की व्यस्तता के चलते महेंद्र भट्ट ने गुरुवार को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular