Homeराज्यउत्तराखण्डबागेश्वर में युवाओं ने डोली से बुजुर्ग मतदाताओं को पहुंचाया मतदान केंद्र।

बागेश्वर में युवाओं ने डोली से बुजुर्ग मतदाताओं को पहुंचाया मतदान केंद्र।

बागेश्वर – उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर भारी उत्साह देखा गया। जहां एक तरफ उत्तराखंड के दिग्गज नेताओं ने मतदान कर लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की तो वही उत्तराखंड के युवाओं के साथ ही बुजुर्गों में भी जोश नजर आया।

उत्तराखंड के बागेश्वर में एक ऐसा नजारा सामने आया जहां स्थानीय युवाओं ने बुजुर्ग मतदाताओं को डोली के सहारे मतदान केंद्र तक पहुंचाते हुए नजर आए। हालांकि 80 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए घर पर मतदान की सुविधा की गई थी, बावजूद इसके कई बुजुर्ग मतदाताओं ने पोलिंग बूथ पर आकर अपना वोट डाला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular