Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में लोकसभा चुनव का पीएम मोदी ने किया शंखनाद, कहा 10...

उत्तराखंड में लोकसभा चुनव का पीएम मोदी ने किया शंखनाद, कहा 10 साल में जितना विकास हुआ उतना 60-65 साल में भी नहीं हुआ।

उधम सिंह नगर/रुद्रपुर – ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में पीएम नरेंद्र मोदी की लोकसभा चुनाव 2024 की पहली रैली शुरू हो गई है। जिला मुख्यालय रुद्रपुर में पीएम मोदी जनसभा के लिए भाजपा ने जोरशोर से तैयारी की है। वहीँ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विजय शंखनाद रैली में प्रधानमंत्री मोदी को शंख भेट किया, वहीँ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पीएम मोदी को पहाड़ी टोपी पहनाई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि रुद्रपुर आगमन पर मैं पीएम मोदी का स्वागत करता हूं। उन्होंने हमें इस चुनाव में 400 से अधिक सीटों का लक्ष्य दिया है। मुझे विश्वास है कि हम उत्तराखंड की सभी पांच सीटें जीतेंगे। और देश में 400 से अधिक सीटें जीतने में योगदान दें। हम सभी ने देखा है कि पीएम के नेतृत्व में देश ने कैसे प्रगति और विकास किया है। पीएम के नेतृत्व में देश बुलंदियों पर है। कोरोना की चुनौती को पार किया गया।

वहीँ पीएम मोदी ने मानूंगा देवी को जय के साथ शुरू संबोधन शुरू किया। पीएम मोदी ने देशी अंदाज में हाल चाल लिया। पीएम मोदी ने कहा कि भीड़ को देखकर यह तय नहीं हो पा रहा कि यह प्रचार सभा या विजय रैली।

मैदान में बैठे लोगों को धूप लगने पर पीएम मोदी ने कहा कि भीड़ के लिए पंडाल छोटा पड़ गया है। जितने लोग अंदर बैठे हैं उससे ज्यादा लोग बाहर धूप में तप रहे हैं। हमारी व्यवस्था में कुछ कमी रही इसके लिए मैं क्षमा मांगता हूं। आपको विश्वास दिलाता हूं कि धूप में तपने की आपकी तपस्या को बेकार नहीं जाने दूंगा। मैं इसे विकास कर करके लौटा दूंगा। आपके प्यार के लिए मैं आपका बहुत आभारी हूं। कहा कि यह चुनावी सभा भी ऐसे क्षेत्र में हो रही है जिसे मिनी इंडिया कहा जाता है। कहा कि यह देवभूमि और मिनी इंडिया का ही आशीर्वाद है कि वह उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के प्रति भाजपा का जो प्रेम जग जाहिर है। हमें उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाकर सबसे आगे लेकर जाना है। इसके लिए केंद्र की भाजपा सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। पिछले दस वर्षों में जितना विकास उत्तराखंड का हुआ है उतना आजादी के बाद के 60-65 साल में भी नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड हर प्रकार की आधुनिक कनेक्टिविटी से जुड़ रहा है। भाजपा ने प्रदेश के गरीबों को 85000 घर बनाकर दिए हैं। 12 लाख घरों तक पानी का कनेक्शन पहुंचाया है। इसके अलावा भाजपा सरकार ने साढे पांच लाख से ज्यादा शौचालयों का निर्माण कराया है। इसके अलावा यहां की पांच लाख से ज्यादा महिलाओं को उज्जवला गैस मुक्त कनेक्शन दिया गया है। करीब 3 लाख लोगों को स्वामित्व योजना के तहत उनकी प्रॉपर्टी के कार्ड दिए गए हैं।  उत्तराखंड के 35 लाख लोगों के पास पहले बैंक में खाता तक नहीं थे। भाजपा सरकार ने 35 लाख लोगों के बैंक खाते खुलवाए और उन्हें बैंकों से जोड़ा। कहा कि इतने सारे काम तब होते हैं जब नीयत सही होती है। इसलिए मैं कहता हूं नियत सही तो नतीजे भी।

पीएम ने कहा कि मोदी की गारंटी यानी पूरा होने की गारंटी है। मोदी की गारंटी ने उत्तराखंड के घर-घर में सुविधा पहुंचाई है, लोगों का स्वाभिमान बढ़ाया है। अब तीसरे टर्म में आपका ये बेटा एक और बड़ा काम करने जा रहा है। आपको 24 घंटे बिजली मिले, बिजली का बिल जीरो हो और बिजली से कमाई भी हो। इसके लिए मोदी ने ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ शुरू की है।

पीएम ने कहा कि मोदी ने भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाने की गारंटी दी है। तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत का मतलब है,
लोगों की कमाई बढ़ेगी।
नौकरी के अवसर बढ़ेंगे।
गांव-शहर में सुविधा बढ़ेगी।
इसका बड़ा फायदा उत्तराखंड को भी होगा।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं जब भी उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आता हूं, खुद को बहुत धन्य महसूस करता हूं। इसलिए मेरे दिल की गहराई से एक बात निकली थी- देवभूमि के ध्यान से ही मैं सदा धन्य हो जाता हूं, है भाग्य मेरा सौभाग्य मेरा, मैं तुमको शीश नवाता हूं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular