पंतनगर पहुंचे सचिन तेंदुलकर, सिडकुल में ल्यूमिनस सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया उद्घाटन।

उधम सिंह नगर/पंतनगर – भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर आज पंतनगर पहुंचे। सचिन ने यहां  औद्योगिक एरिया सिडकुल में ल्यूमिनस सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन किया।

इस दौरान सचिन ने कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों से बातचीत कर कंपनी के उत्पादों की जानकारी ली। इस दौरान सचिन तेंदुलकर के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही। कार्यक्रम के बाद सचिन तेंदुलकर रामनगर रवाना हो गए।जानकारी के मुताबिक सचिन कुछ दिन कुमाऊं का भ्रमण करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here