Homeअध्यात्म13 मई से आदि कैलाश की यात्रा शुरू, इस बार टनकपुर से...

13 मई से आदि कैलाश की यात्रा शुरू, इस बार टनकपुर से भी श्रद्धालु शुरू कर सकेगे यात्रा।

नैनीताल – भगवान शिव के प्रति आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम इस बार 13 मई से आदि कैलाश यात्रा शुरू करने जा रहा है। केएमवीएन की ओर से पहली बार टनकपुर से भी सड़क मार्ग से आदि कैलाश की यात्रा शुरू होगी। इससे पहले यात्री काठगोदाम से आदि कैलाश की यात्रा करते रहे हैं।

भगवान शिव के प्रति आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम इस बार 13 मई से आदि कैलाश यात्रा शुरू करने जा रहा है। केएमवीएन की ओर से पहली बार टनकपुर से भी सड़क मार्ग से आदि कैलाश की यात्रा शुरू होगी। इससे पहले यात्री काठगोदाम से आदि कैलाश की यात्रा करते रहे हैं।

केएमवीएन की ओर काठगोदाम से आदि कैलाश की यात्रा आठ दिन में पूर्ण होती है। इससे श्रद्धालुओं को कैंची, जागेश्वर, पाताल भुवनेश्वर समेत अन्य मंदिरों के भी दर्शन कराए जाते हैं लेकिन पहली बार इस साल टनकपुर से सड़क यात्रा से श्रद्धालु चंपावत, पिथौरागढ़ होते हुए आदि कैलाश की यात्रा पांच दिन में कर पाएंगे। टनकपुर से यात्रा करने पर तीन दिन का समय बचेगा।

आदि कैलाश यात्रा को इस बार हेली सेवा से भी जोड़ा जा रहा है। पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे के निर्देशन पर अप्रैल से श्रद्धालु पिथौरागढ़ होते हुए आदि कैलाश, ओम पर्वत के हवाई दर्शन सेवा से कर सकेंगे। इसके लिए पिथौरागढ़ जिला प्रशासन और केएमवीएन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।

केएमवीएन प्रबंधक डॉ.संदीप तिवारी ने बताया कि आदि कैलाश यात्रा 13 मई से शुरू होने जा रही है। पहली बार टनकपुर से भी सड़क यात्रा से श्रद्धालु आदि कैलाश की यात्रा कर पाएंगे। अभी तक 210 श्रद्धालुओं ने बुकिंग कराई है। पर्यटन सचिव के निर्देश पर यात्रा को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही है। केएमवीएन का प्रयास रहेगा की आदि कैलाश यात्रा को बेहतर बनाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular