Homeराज्यउत्तराखण्डराज्यपाल गुरमीत सिंह ने ईट राइट-मिलेट मेले का किया शुभारंभ, मिलेट स्टॉलों...

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने ईट राइट-मिलेट मेले का किया शुभारंभ, मिलेट स्टॉलों का भ्रमण कर ली जानकारियां।

देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने यूपीईएस विश्वविद्यालय में भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा आयोजित ‘‘ईट राइट-मिलेट मेले’’ का शुभारंभ किया। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में लगे मिलेट स्टॉलों का भ्रमण कर जानकारियां प्राप्त की।

राज्यपाल ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि खाना हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है और यह बेहद जरूरी है कि हमारा खान-पान संतुलित हो। उन्होंने कहा कि खाना सही तरीके से खाएं तो यह एक औषधि के समान है। सही खान-पान रखना हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। वर्तमान में फास्ट-फूड और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक खाने की आदतें प्रचलित हैं। आज विभिन्न आहार संबंधी बीमारियाँ सभी आयु वर्गों में फैली हुई हैं, इसलिए हमें सही भोजन के चुनाव के बारे जागरूक होना आवश्यक हैं।

राज्यपाल ने कहा कि ईट राइट जैसे अभियान को एक आंदोलन बनाने की जरूरत है जो सुरक्षित, स्वस्थ और गुणवत्तापूर्ण भोजन के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि संतुलित आहार शरीर को मजबूत बनाता है तथा रोगों से लड़ने के लिए उसकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

उन्होंने कहा कि हमें स्वस्थ रहने के लिए अपने आहार में मिलेट या श्री अन्न को प्राथमिकता देनी होगी। आज प्रोसेस्ड और पैक्ड फूड आइटम्स के जरिए मिलेट्स स्टोर्स और मार्केट तक पहुँच रहा है। पिछले कुछ वर्षों में ही देश में “श्रीअन्न” पर काम करने वाले 500 से ज्यादा स्टार्टअप्स भी बने हैं और स्वयं सहायता समूहों के जरिए महिलाएं भी मिलेट्स के उत्पाद बना रहीं हैं।

राज्यपाल ने कहा कि हमें पूरे विश्व में श्री अन्न के बारे में जागरूक करना होगा इसमें युवाओं और महिलाओं को आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत को “श्री अन्न” का वैश्विक हब बनाने के लिए और श्री अन्न के लाभों के बारे में आमजन को जागरूक करने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इस संदर्भ में यहां पर “श्री अन्न” मेले का आयोजन एक महत्वपूर्ण कदम है।


राज्यपाल ने कहा कि स्कूल और कॉलेज नवाचार और अनुसंधान के केंद्र हैं यहां श्री अन्न के बारे में शोध किए जाएं। उन्होंने कहा कि ईट राइट अभियान लोगों को पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित करने में सफल साबित होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular