Homeराज्यउत्तराखण्डलोकसभा चुनाव को लेकर यूकेडी ने कसी कमर, चार लोकसभा सीटों पर...

लोकसभा चुनाव को लेकर यूकेडी ने कसी कमर, चार लोकसभा सीटों पर किया प्रत्याशियों का ऐलान।

देहरादून – लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने भी कमर कर ली है। पार्टी ने उत्तराखंड की चार लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है।

यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने प्रेसवार्ता कर बताया कि गढ़वाल से आशुतोष नेगी हरिद्वार सीट से मोहन असवाल, नैनीताल से शिव सिंह रावत (पूर्व सैनिक) व अल्मोड़ा लोकसभा सीट से अर्जुन देव को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

प्रत्याशियों की घोषणा के बाद कठैत ने कहा कि यूकेडी दमदार तरीके से चुनाव लड़ेगी। दल राज्य के स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगा। इसमें रोजगार, पलायन, मूल निवास, भू-कानून के साथ परिजोजनाओं में राज्य की 70 फीसदी हिस्सेदारी प्रमुख है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular