Homeराज्यउत्तराखण्डदो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे दुष्यंत कुमार गौतम, प्रचार वीडियो वैन...

दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे दुष्यंत कुमार गौतम, प्रचार वीडियो वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

देहरादून – भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम पार्टी चुनाव अभियान को गति देने के लिए दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को उत्तराखंड पहुंचे हैं। इस दौरान वह टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की चुनाव प्रबंधन समिति एवं संकल्पपत्र अभियान के तहत कई वर्गों के साथ बैठकों में शिरकत करेंगे।

परेड ग्राउंड स्थित टिहरी लोस चुनाव कार्यालय देहरादून से दुष्यंत कुमार गौतम ने प्रचार वीडियो वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद वह टिहरी लोस की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे, जिसमें लोकसभा कोर कमेटी, चुनाव प्रबंधन समिति, विधानसभा प्रभारी, संयोजक व विस्तारक प्रतिभाग करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular