Homeराज्यउत्तराखण्डमलेथा गांव में एक घर में घुसा बाघ, मची अफरा तफरी, मौके...

मलेथा गांव में एक घर में घुसा बाघ, मची अफरा तफरी, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम।

टिहरी/मलेथा – टिहरी जिले के कीर्तिनगर विकासखंड के मलेथा गांव में एक घर में बाघ घुस गया। जिसके बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई। बाघ को देखकर लोगों ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू किया।

जिसके बाद बाघ खेतों की ओर भागता नजर आ रहा है। सूचना पाकर मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और बाघ को पकड़ने के लिए सर्च अभियान शुरू किया गया है। बाघ ने तीन वन कर्मियों पर भी हमला किया है। बाघ की तलाश जारी है।

बता दें कि, मामला देवप्रयाग विधायक के मलेथा स्थित आवास के पास का है। इस दौरान विधायक विनोद कंडारी भी मौके पर मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments