देहरादून – राजधानी देहरादून में किसानों ने निरजंनपुर मंडी गेट पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। किसान प्रतिनिधियों ने कहा कि लंबे समय से किसानों का बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है। किसानों ने मंडी प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी कर नाराजगी जताई।

सोमवार को निरंजनपुर मंडी में बकाया भुगतान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन फेल्फेयर फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने तालाबंदी की। यहां किसानों के प्रदर्शन के कारण सड़क जाम हो गई। निरंजनपुर मंडी में धरना प्रदर्शन के बीच दोनों गेट पर किसानों ने ताला लगा दिया। भाकियू पदाधिकारी ने कहा कि भुगतान लिए बिना वह नहीं उठेंगे। जब तक भुगतान नहीं होगा तालाबंदी जारी रहेगी।
वही मंडी समिति के सचिव विजय प्रसाद थपलियाल ने कहा कि मंडी में किसानों का भुगतान 24 घंटे के अंदर हो जाता है साथ ही उन्होंने किसानों पर ही आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों के पास बहुत पुराने चेक पड़े हैं और वे लोग समय से मंडी समिति में अपनी शिकायत नहीं किये।



