Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डराज्यसभा चुनाव में कांग्रेस नहीं उतारेगी प्रत्याशी, भाजपा के पास प्रचंड बहुमत।

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस नहीं उतारेगी प्रत्याशी, भाजपा के पास प्रचंड बहुमत।

देहरादून – उत्तराखंड में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नहीं उतारेगी। विधानसभा में भाजपा के पास प्रचंड बहुमत होने से कांग्रेस प्रत्याशी खड़ा नहीं करेगी। कांग्रेस हाईकमान ने चार राज्यों में प्रत्याशी घोषित किए हैं।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने बताया, कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक परंपराओं पर चलने वाली पार्टी है। विधानसभा में भाजपा के 47 विधायक है। राज्यसभा का चुनाव संख्या बल के आधार पर होता है। कांग्रेस के 19 विधायक है।

इसे देखते हुए पार्टी हाईकमान ने उत्तराखंड में राज्य सभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारा है। बता दें कि राष्ट्रीय नेतृत्व में राजस्थान, बिहार, हिमाचल और महाराष्ट्र से प्रत्याशी घोषित किए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular