Homeउत्तराखण्डटिहरी गढ़वालमूल निवास और भूकानून की मांग को लेकर निकाली जा रही स्वाभिमान...

मूल निवास और भूकानून की मांग को लेकर निकाली जा रही स्वाभिमान रैली, बड़ी संख्य में जुट रहे लोग। 

नई टिहरी – मूल निवास और सशक्त भूकानून लागू करने की मांग को लेकर आज मूल निवास-भूकानून समन्यव समिति के आह्वान पर नई टिहरी में स्वाभिमान रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग पहुंचे।

प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी सहित कई राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी रैली में शिरकत की। रैली सुमन पार्क से कृष्णा चौक होते हुए बौराड़ी तक निकाली जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं।

पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य निर्माण के 23 साल बाद भी सरकारों ने जनता के साथ कुठाराघात किया है। अब राज्य की जनता को इस लड़ाई को लड़ने क लिए फिर से सड़कों पर आने की जरूरत है।

कहा कि मूल निवास और सशक्त भू-कानून राज्य के अस्तित्व को बचाने के लिए महत्वपूर्ण है। राज्य के युवाओं के सुरक्षित भविष्य और जमीन की खरीद फरोख्त रोकने के लिए दोनों महत्वपूर्ण मुद्दों के लिए आमजन को भी आगे आना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular