Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय से...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय से की मुलाकात, भेल और रेलवे लाइन किनारे की भूमि को सरकार को हस्तांतरित करने का किया अनुरोध।

नई दिल्ली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय से भेंट की। इस दौरान उनसे हरिद्वार स्थित एकीकृत औद्योगिक आस्थान से लगती हुई भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), हरिद्वार के स्वामित्व की 457 एकड़ भूमि और हरिद्वार रेलवे लाइन के किनारे स्थित 35 एकड़ भूमि को उत्तराखण्ड सरकार को हस्तांतरित किए जाने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री धामी ने औद्योगिक विकास के लिए केंद्र से मिल रहे सहयोग पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य ईज ऑफ डुईंग बिजनेस, निवेश प्रोत्साहन तथा स्टार्ट अप क्षेत्र में निरंतर विकास कर रहा है। भारत सरकार द्वारा निर्गत की जाने वाली रैंकिंग में लगातार उत्तम श्रेणी प्राप्त कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में स्थापित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, हरिद्वार के स्वामित्व की 457 एकड़ भूमि, जो कि एकीकृत औद्योगिक आस्थान, हरिद्वार के साथ लगती हुई स्थित है, लगभग 60 वर्षों से अप्रयुक्त होने के कारण रिक्त है। साथ ही भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिनिटेड, हरिद्वार के स्वामित्व की एक अतिरिक्त 35 एकड़ भूमि रिक्त एवं अप्रयुक्त उपलब्ध है, जोकि हरिद्वार रेलवेलाईन के किनारे स्थित है एवं मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क (डडस्च्) स्थापित किये जाने के लिए उपयुक्त है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उक्त 457 एकड भूमि औद्योगिक विस्तार हेतु व 35 एकड़ भूमि मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क (MMLP) स्थापित किये जाने हेतु राज्य सरकार को हस्तान्तरित की जा सकती है, जिससे राज्य में होने वाले निवेश को एक नया आयाम प्राप्त होगा, साथ ही युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे।
इसके अलावा केन्द्रीय मंत्री ने उत्तराखण्ड के रूड़की एव पंतनगर में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के निर्माण के लिये सैद्धांतिक सहमति प्रदान की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular