Homeराज्यउत्तराखण्डलोगों को हंसते-हंसते सबको रुला गए कवि सुभाष चतुर्वेदी, मंच पर काव्य...

लोगों को हंसते-हंसते सबको रुला गए कवि सुभाष चतुर्वेदी, मंच पर काव्य पाठ के दौरान आया हार्ट अटैक।

उधम सिंह नगर/पंतनगर – ऊधम सिंह नगर के पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के डाॅ. बीबी सिंह सभागार में आयोजित काव्य महोत्सव एवं सम्मान समारोह में काव्य पाठ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से एक कवि की मौत हो गई। जिसका वीडियो मौके पर वीडियो बना रहे दर्शकों के कैमरे में कैद हो गया। मृतक कवि उत्तर प्रदेश के मथुरा के रहने वाले बताए जा रहे है।

बताया जाता है कि जनपद ऊधम सिंह नगर के पंतनगर में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा अभियान की ओर से बीते दिन भारतीय वीर जवानों के सम्मान में आयोजित पंतनगर काव्य महोत्सव कार्यक्रम आयोजन किया गया था। इस प्रोग्राम में देश के कई स्थानों से आये कवियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान पंतनगर निवासी सुभाष चतुर्वेदी अपना काव्य पाठ कर रहे थे। कवि सुभाष ने अभी कुछ लाइनों को ही पढ़ा था की वह अचानक पीछे की ओर गिर गए। आनन-फानन आयोजकों ने उन्हें विवि चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से उनको जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन उसी समय उन्हें उनके पैतृक आवास लंका किला मथुरा (यूपी) लेकर चले गए। मृतक सुभाष चतुर्वेदी को साल 1974 में पंतनगर विवि में सहायक लेखाकार के पद पर नियुक्ति मिली थी। साल 2014 में उन्होंने विवि से सेवानिवृत्त होकर जवाहर नगर में आवास बनाया था। मृतक के बेटे द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में सेंटर कैंटीन का संचालन किया जाता है। जिसमें उनके पिता द्वारा हाथ बंटाया जाता था।
एसपी मनोज कत्याल ने बताया की पुलिस को सुचना मिली थी कि एक कवि सम्मेलन में एक कवि काव्य पाठ करते वक्त हार्ट अटेक आ गया जिससे उन्हें हॉस्पिटल लेकर गए लेकिन डॉ ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजन उन्हें उनके घर मथुरा ले गए थे। पुलिस को सुचना सोशल मीडिया के माध्यम से मिली जिससे पुलिस लेट हो गयी थी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular