Homeराज्यउत्तराखण्डढेला रेंज के जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला को बाघ ने...

ढेला रेंज के जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला को बाघ ने बनाया अपना निवाला, वनकर्मियों ने बरामद किया शव।

नैनीताल – कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के ढेला रेंज के जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला को बाघ अन्य महिलाओं के बीच से उठा ले गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने उसका शव बरामद किया।

सांवल्दे पश्चिमी निवासी दुर्गा देवी (50) पत्नी स्व. दान सिंह सुप्याल रविवार शाम चार बजे छह-सात महिलाओं के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। महिलाएं कसेरूआ नाले से अंदर जंगल में लकड़ी बीन रही थीं। अन्य महिलाओं में गंगा देवी, दीपा देवी आदि थीं। महिलाओं के अनुसार जब वे सड़क से दो सौ मीटर की दूरी पर थीं, तभी घात लगाए बाघ ने दुर्गा पर हमला कर दिया। बाघ उसे जंगल के अंदर घसीटकर ले गया। महिलाओं की सूचना पर वनकर्मियों की टीम महिला को तलाशने जंगल में गई। हवाई फायर करते हुए सड़क से चार किमी अंदर महिला का शव बरामद हुआ। शव खून से लथपथ मिला।

महिला के सिर का कुछ हिस्सा बाघ खा चुका था। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक दिगांथ नायक ने बताया कि ग्रामीणों को जंगल में लकड़ी बीनने नहीं जाने को कहा जाता है लेकिन वे नहीं मान रहे हैं। सोमवार को पोस्टमार्टम होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular