Homeराज्यउत्तराखण्डदून अस्पताल में भर्ती स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र,...

दून अस्पताल में भर्ती स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, जाहिर की अंतिम इच्छा।

देहरादून – उत्तरकाशी के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिंदरियालाल राही वर्तमान में दून अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर अंतिम इच्छा जाहिर की है। राही ने पीएम मोदी के लिए अपने पुत्र चिरंजीव से पत्र लिखवाया है।

उन्होंने लिखवाया, केंद्रीय और राज्यों की शिक्षण संस्थाओं के पाठ्यक्रम में आजादी का इतिहास और सेनानियों की जीवनी को प्रमुखता देने के साथ ही भूखंड आवंटित किया जाए। इन्होंने कहा है कि राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता सेनानी मेमोरियल और सेनानी सदन स्थापित किया जाए। केंद्रीय व राज्य सेवाओं में 10 फीसदी लंबवत आरक्षण तीसरी पीढ़ी तक लागू किया जाए।

कहा है कि भारत सरकार की ओर से सेनानियों के हित को लेकर जो एमिनेंट कमेटी पूर्व वर्षों में गठित की गई है उसमें प्रथम पीढ़ी के उत्तराधिकारियों को वयोवृद्ध सेनानियों की जगह शामिल किया जाए। क्योंकि, देश में बचे अस्वस्थ सेनानी अब इस अवस्था में नहीं हैं कि वह इस कमेटी में होने वाली बैठक में नियमित रूप से शामिल हो सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular