Homeराज्यउत्तराखण्डपहाड़ों में हो रही बर्फबारी से माइनस में पहुंचने लगा तापमान, बर्फ...

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से माइनस में पहुंचने लगा तापमान, बर्फ की सफ़ेद चादर में ढके पहाड़।

चमोली – चमोली जिले के नीती घाटी में और उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री में बर्फबारी से तापमान में गिरावट आ गई है। यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं बर्फबारी के बाद यहां बेहद खूबसूरत नजारा दिखाई दिया। घाटी बर्फ से ढक गई है। वहीं यमुनोत्री धाम सहित आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी हुई जबकि बड़कोट तहसील क्षेत्र में बारिश का मौसम बना हुआ है।

वहीँ जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने धाम में रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, सिविक एमिनिटी सेंटर, मंदिर सौंदर्यीकरण, अराइवल प्लाजा, टीआईसीसी, आईएसबीटी, अस्पताल विस्तारीकण सहित अन्य कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो चुके हैं।

धाम में पड़ रही कड़ाके की ठंड

शाम होते ही धाम में ठंडी हवा चलनी शुरू हो जाती हैं, रात को पारा माइनस में पहुंच रहा है। धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन इसके बावजूद यहां मास्टर प्लान के कार्य जारी हैं। हालांकि कपाट बंद होने के चलते यहां आवाजाही नहीं हैं, ऐसे में निर्माण कार्यों में कोई दिक्कत नहीं आ रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular