Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीभारतीय वायुसेना के चिनूक विमान से ऋषिकेश एम्स पहुंचे श्रमिक, सभी श्रमिकों...

भारतीय वायुसेना के चिनूक विमान से ऋषिकेश एम्स पहुंचे श्रमिक, सभी श्रमिकों की होगी जांच।

देहरादून/ऋषिकेश – भारतीय वायुसेना का परिवहन विमान चिनूक के उत्तरकाशी सुरंग से सफलता पूर्वक बचाए गए 41 श्रमिकों को लेकर ऋषिकेश पहुंचते ही एंबुलेंस भी मौके पर पहुंचीं। श्रमिकों को आगे की चिकित्सा जांच के लिए ऋषिकेश लाया गया है।

वहीँ एम्स प्रशासन के डॉक्टर नरेंद्र ने बताया कि सभी 41 मजदूरों को भर्ती कर लिया गया है। सभी स्वस्थ लग रहे हैं फिर भी सभी मरीजों की विभिन्न जांच की जाएगी, जिसमें ब्लड जांच रेडियोलॉजी जांच आदि शामिल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular