Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीसिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों से महज चंद मीटर दूर रेस्क्यू टीम,...

सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों से महज चंद मीटर दूर रेस्क्यू टीम, मजदूरों के परिवारवालों को बैग तैयार रखने के निर्देश

उत्तरकाशी –  सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए बचाव अभियान निरंतर जारी है। मैनुएल ड्रिलिंग करीब 54 मीटर के करीब पहुंचने वाली है। सुरंग के आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। साथ ही सुरंग के मुहाने में अधिकारियों की गतिविधि निरंतर जारी है। पीएमओ की टीम भी मौके पर मौजूद हैं । जिनमें प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे और पीएमओ में उपसचिव मंगेश घिल्डियाल भी मौके पर मौजूद है।

सिलक्यारा में बारिश शुरू

अलर्ट के बीच सिलक्यारा में बारिश शुरू हो गई है। ऐसे में बचाव अभियान में जुटी टीमों को भी परेशानी हो सकती है।

बता दें कि आज राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की और गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। 3500 मीटर के अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना है।

उत्तरकाशी टनल हादसे में फंसे हुए 41 मजदूरों के परिजनों को तैयार रहने और मजदूरों के कपड़े और बैग तैयार रखने को कहा गया है। मजदूरों को रेस्क्यू कर बाहर निकालकर चिन्यालीसौड़ अस्पताल ले जाया जाएगा। इसकी भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

अंतर्राष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ने कहा कि हम पहले भी सकारात्मक रहे हैं और मैं आज भी सकारात्मक हूं। आज पहला दिन है जब मैंने कहा कि मुझे अच्छा लग रहा है।

पहाड़ की चोटी पर ड्रिलिंग बिल्कुल सही हो रही है। सुरंग में भी ड्रिलिंग का काम अच्छा चल रहा है। पहाड़ ने हमें एक बात बताई है, वह है विनम्र होना…41 आदमी, जल्द ही अपने घर सुरक्षित जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular