Homeराज्यउत्तराखण्डमिलावट खोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग शिकंजा, देहरादून ले जाया जा रहा...

मिलावट खोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग शिकंजा, देहरादून ले जाया जा रहा 4 कुंतल मिलावटी पनीर पकड़ा।

हरिद्वार – त्योहारी सीजन पर पनीर और मावे की मांग बढ़ने पर मिलावट खोरो का कारोबार जोरों पर चल रहा है। हरिद्वार में आज खाद्य सुरक्षा विभाग ने चार कुंतल पकड़ा। आपको बता दे की लक्सर से देहरादून नकली पनीर ले जाए जाने की सूचना पर विभागीय अधिकारियों की टीम ने कार्रवाई की।


जानकारी देते हुए एम एन जोशी ने बताया की जगदीशपुर पुलिस चौकी के पास सुबह करीब 4:00 बजे नकर्ली पनीर ले जा रही गाड़ी को रोका गया और ड्राइवर से पूछताश की गई तो ड्राइवर ने पनीर का बिल नहीं दिखा सका, जिसके बाद टीम ने पनीर के सैंपल जांच के लिए भेज दिया और 4 कुंटल पनीर को गड्ढे में दबाकर नष्ट कर दिया गया है। आपको बता दे की दीपावली के मौके पर नकली पनीर और मावे का कारोबार कई गुना बढ़ जाता है। जिसके लिए हरिद्वार में जिला खाद्य सुरक्षा द्वारा त्योहारी सीजन को देखते हुए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें लगातार चेकिंग की जा रही है और सभी दुकानों से जहां पर मिठाईयां बनती है सैंपल लिए जा रहे हैं।

ज्यादा जानकारी देते ही जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एम.एन जोशी ने बताया कि मिलावट खोरों और सब स्टैंडर्ड खाद्य पदार्थ के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है। त्योहारी सीजन को देखते हुए विशेष टीम में बनाई गई है, जो की लगातार सभी दुकानों से सैंपल कलेक्ट कर रही है और जहां से भी सूचना प्राप्त हो रही है कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. View vast kinds of rubbers. Items give sound time. Stream [url=https://nfj.org.uk/]gay men porn[/url] today. Find your way well.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular