Homeराज्यउत्तराखण्डमीडिया कर्मी की शिकायत का एसएसपी देहरादून ने लिया संज्ञान, उप निरीक्षक...

मीडिया कर्मी की शिकायत का एसएसपी देहरादून ने लिया संज्ञान, उप निरीक्षक को किया लाइन हाजिर।

देहरादून – देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने मीडिया कर्मियों की शिकायत पर एक सब इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया है।

आपको बता दे की बीती रात परेड ग्राउंड में विजयदशमी पर्व के अवसर पर रावण दहन के कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक सब इंस्पेक्टर का वीडियो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को प्राप्त हुआ। इस वीडियो में एक सब इंस्पेक्टर के द्वारा मीडिया कर्मी के साथ उचित व्यवहार न करना पाया गया है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा इस मामले की जांच क्षेत्राधिकार डालनवाला को सौंप दी गई है। इसके साथ ही वीडियो में दिख रहे सब इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular