लंदन और बर्मिंघम के दौरे से लौटे सीएम पुष्कर सिंह धामी, भाजपा नेताओं ने किया जोरदार स्वागत।

देहरादून – ब्रिटेन का सफल दौरा करने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी देहरादून पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा महानगर की ओर से रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल में उनका भव्य स्वागत किया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी का हेलीकॉप्टर जैसे ही हेलीपैड पर उतरा वैसे ही कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।

सैंकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस दौरान मौजूद रहे। फूल मालाओं और आतिशबाजी के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत तमाम पदाधिकारियों ने सीएम धामी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दिसंबर माह में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ऐतिहासिक होगी। बड़ी संख्या में निवेशक राज्य में निवेश करेगे, जिससे राज्य का विकास होगा राज्य के युवाओं को रोजगार मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here