भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त, कोटद्वार-दुग्गड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर फटा बादल, आवाजाही बंद।

पौड़ी/कोटद्वार – प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। कोटद्वार-दुग्गड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आमसोड़ के पास बादल फटने से मार्ग पर भयंकर मलवा व बोल्डर आ गए है।

जिससे आवाजाही पूर्णत बद हो गयी है। लेकिन जो इस मार्ग पर फसे हुए है उन लोगो को काफी कठिनाइयों का सामना कर के मलबे से ही गुजर कर अपने घरों को जाने को मजबूर हो रहे है। ऐसे में प्रशासन भी लाचार साबित हो रहा है।

पांचवें मील के पास मलबा आने से 33000 केवी का बिजली का पोल भी इस आपदा से क्षतिग्रस्त हो गया। जिस तरह के हालात इस समय कोटद्वार दुग्गड़ा मार्ग के है, इसे यही लगता है की मार्ग काफी लंबे समय के लिए बाधित रहेगा। जिससे पहाड़ी इलाको के जन जीवन पर प्रभाव पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here