Saturday, February 28, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी, 8 ग्राम स्मैक के साथ...

नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी, 8 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार।

नैनीताल/रामनगर – रामनगर कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ अपने अभियान को जारी रखते हुए मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को हिरासत में लेते हुए उसके कब्जे से 8 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद की है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाली के एसएसआई अनीस अहमद ने बताया कि मोहल्ला खताडी चौकी इंचार्ज तारा सिंह राणा ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र में गश्त के दौरान इसी इलाके में रहने वाले फईम नाम के युवक को हिरासत में लेते हुए तलाशी लेने के दौरान उसके कब्जे से 8 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद की है। उन्होंने बताया कि बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 50 हजार रुपए आंकी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई है साथ ही पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2