Homeराज्यउत्तराखण्ड13 साल बाद उत्तराखंड को मिली अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस की...

13 साल बाद उत्तराखंड को मिली अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस की मेजबानी, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे शिरकत।

देहरादून – अक्तूबर में होने वाली अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस की मेजबानी इस बार उत्तराखंड को मिली है। हालांकि फिलहाल इसकी तिथि की घोषणा नहीं हुई है। गृह मंत्रालय से इसके लिए पुलिस विभाग को पत्र मिल चुका है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे। उत्तराखंड को 13 साल पहले 2010 में कांग्रेस की जिम्मेदारी मिली थी।

पुलिस को आधुनिक अपराधों से लड़ने के लिए किस तरह से सक्षम बनाया जाए इस पर मंथन के लिए देश में हर साल विज्ञान कांग्रेस आयोजित होती है। इसमें सभी राज्यों के आईजी और डीजीपी शिरकत करते हैं। पिछले साल यह विज्ञान कांग्रेस मध्य प्रदेश के भोपाल में हुई थी। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस विज्ञान कांग्रेस के लिए अभी तक एफआरआई को आयोजन स्थल के लिए प्रस्तावित किया गया है। विज्ञान कांग्रेस में पैनल के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को शामिल किया जाएगा।

डीजीपी ने बताया कि इस बार विज्ञान कांग्रेस का मुख्य बिंदु ड्रोन टेक्नोलॉजी, साइबर क्राइम, ड्रग्स तस्करी की रोकथाम होंगे। वर्तमान में साइबर क्राइम बड़ा अपराध है। इसमें अपराधी नए-नए तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में इस पर विस्तार से चर्चा करना बेहद जरूरी है। अक्तूबर में होने वाली इस कांग्रेस के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments