Homeराज्यउत्तराखण्डब्रेकिंग: राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष डी के कोटिया ने अपने पद...

ब्रेकिंग: राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष डी के कोटिया ने अपने पद से दिया इस्तीफा।

देहरादून – लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार के बाद राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष डी के कोटिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आज मुख्य सचिव डॉ एस एस संधु को अपना इस्तीफा सौंपा। पूर्व आईएएस कोटिया ने हस्तलिखित त्यागपत्र में लिखा कि वे आज पूर्वान्ह से त्यागपत्र देता हूँ।

इस साल के दिसम्बर महीने तक कोटिया का कार्यकाल था। उनकी गिनती बेहतर अधिकारियों में होती रही है।

गौरतलब है कि कोटिया पर आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन की विशेष जिम्मेदारी थी।

हाल ही में अपर सचिव अरुणेंद्र चौहान से भी आयुष्मान योजना की जिम्मेदारी वापस ले ली थी। इसके बाद से विभाग के अंदर स्थितियों में काफी बदलाव देखा गया था। कोटिया भी चौहान को हटाए जाने से नाखुश थे।

सूत्रों के मुताबिक कोटिया ने उच्च स्तर पर अरुणेंद्र चौहान को हटाए जाने का आदेश वापस लेने की भी बात कही थी।

गौरतलब है कि कोटिया ने विधानसभा भर्ती घोटाले की जांच भी की थी। उनकी ही जांच रिपोर्ट के बाद स्पीकर ऋतु खंडूडी ने लगभग 250 तदर्थ कर्मियों को बर्खास्त किया था।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular