Homeराज्यउत्तराखण्डप्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने...

प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट।

देहरादून –  उत्तराखंड में बौछारों का दौर जारी है। ज्यादातर क्षेत्रों में बादलों के डेरे में मध्यम से तीव्र वर्षा हो रही है। मौसम विभाग की ओर से आज भी प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ने और कहीं-कहीं भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

कहीं-कहीं भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट

शुक्रवार को खासकर कुमाऊं में भारी वर्षा का क्रम बना हुआ है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में तीव्र बौछारें हुईं, लेकिन शाम को हल्की धूप खिल गई।

मानसून की वर्षा ने पकड़ा जाेर

प्रदेश में मानसून की वर्षा ने जाेर पकड़ लिया है। ज्यादातर क्षेत्रों में तेज बौछारों के एक से दो दौर हो रहे हैं। शुक्रवार को सुबह से ही देहरादून में बादल छाये रहे, दोपहर में झमाझम वर्षा हुई। जोरदार वर्षा के चलते दून के प्रमुख चौक-चौराहों पर जलभराव हो गया। करीब एक घंटे शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में वर्षा हुई।

गढ़वाल मंडल के ज्यादातर जिलों में दिनभर बादल छाये रहे और कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ीं। कुमाऊं में किच्छा, खटीमा, हल्द्वानी, पंतनगर आदि क्षेत्रों में जोरदार वर्षा हुई।

चार दिन मौसम बदला रहने का अनुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले चार दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहने का अनुमान है। राज्य में कहीं-कहीं भारी वर्षा के आसार हैं।

खासकर कुमाऊं के ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल में भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, देहरादून, हरिद्वार व आसपास के क्षेत्रों में भी भारी वर्षा या तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular