Homeराज्यउत्तराखण्डप्रदेश में बढ़ने लगी बिजली की मांग, यूपीसीएल का दावा, नहीं होगी...

प्रदेश में बढ़ने लगी बिजली की मांग, यूपीसीएल का दावा, नहीं होगी बिजली की कटौती।

देहरादून – प्रदेश में भले ही बिजली की मांग बढ़ने लगी है लेकिन यूपीसीएल का दावा है कि अभी कटौती जैसी नौबत नहीं आई है। यूपीसीएल प्रबंधन का ये भी दावा है कि बिजली की मांग बढ़ने पर काशीपुर का एक और गैस आधारित प्लांट शुरू कर दिया जाएगा, जिससे करीब 35 लाख यूनिट बिजली मिलेगी।

दरअसल, बुधवार को मई माह की सर्वाधिक 4.9 करोड़ यूनिट तक बिजली की मांग पहुंच गई थी, जिसके सापेक्ष यूपीसीएल ने बिजली की उपलब्धता पूरी की लेकिन कुछ जगहों पर निर्धारित उत्पादन न होने से हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में 45 मिनट की कटौती करनी पड़ी। बृहस्पतिवार को मौसम बदल गया, जिससे बिजली की मांग गिरकर 4.5 करोड़ यूनिट तक आ गई। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार का कहना है कि फिलहाल बिजली की किल्लत नहीं है।

मई व जून माह में भी मिलती रहेगी बिजली
काशीपुर का एक प्लांट अभी रिजर्व में है। बिजली की मांग 5.5 करोड़ यूनिट तक पहुंचने और बाजार में बिजली के दाम 10 रुपये प्रति यूनिट से ऊपर जाने पर वह अपने गैस आधारित प्लांट से 9.27 रुपये प्रति यूनिट की दर से 35 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन शुरू करा देंगे।

उन्होंने कहा कि फिलहाल गैस आधारित दो प्लांट से करीब 49 लाख यूनिट बिजली रोजाना उत्पादित की जा रही है। इस बार बिजली आपूर्ति योजनाबद्ध की गई है। केंद्रीय पूल, राज्य पूल के अलावा केंद्र के गैर आवंटित कोटे से भी मई व जून माह में भी बिजली मिलती रहेगी। फिलहाल प्रदेश में कहीं भी बिजली की कमी की वजह से घोषित विद्युत कटौती नहीं हो रही है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. See vast kinds of rubbers. Goods give sound time. Enjoy [url=https://nfj.org.uk/]gay twink porn[/url] here. Find best type smart.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular