नई दिल्ली से देहरादून के बीच चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, जून के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगा संचालन।

देहरादून – नई दिल्ली से देहरादून के बीच चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस।

दिल्ली से जल्दी एक और वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की है तैयारी।

नई ट्रेन का राजधानी देहरादून के लिए होगा संचालन।

उम्मीद है जून के पहले सप्ताह मैं इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

इससे उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों के लिए एक और विकल्प होगा उपलब्ध।

आने वाले माह में दिल्ली से कई अन्य शहरों को वंदे भारत एक्सप्रेस से जोड़ने का है प्रस्ताव।

15 फरवरी 2019 को देश की पहली स्वदेशी वंदे भारत एक्सप्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से नई दिल्ली के लिए रवाना किया था।

उसके बाद अक्टूबर 2019 में नई दिल्ली से कटरा के लिए दूसरी वंदे भारत ट्रेन चलाई गई थी।

देहरादून के लिए चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रियों की संख्या को देखते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का लिया गया फैसला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here