Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तराखंड में मौसम की आंख मिचौली जारी, इन पांच जिलों में बारिश...

उत्तराखंड में मौसम की आंख मिचौली जारी, इन पांच जिलों में बारिश के आसार।

देहरादून – उत्तराखंड में मौसम की आंख मिचौली जारी है। मैदानी इलाकों में दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बादल छाए हुए हैं। मसूरी में तड़के से हो रही बरिश भी दिन चढ़ने के साथ रुक गई।


वहीं, मौसम विभाग की मानें तो पर्वतीय इलाकों में आज भी मौसम बदला रहेगा। विभाग ने पांच जिलों में तेज गर्जना के साथ बारिश की संभावना जताई है। जबकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, बुधवार से पर्वतीय इलाकों में बारिश से राहत मिलेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में तेज गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। 10 मई से मैदानी इलाकों में तेज धूप खिलने से गर्मी परेशान कर सकती है। वहीं, मौसम साफ रहने से चारधाम यात्रा में आने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2