Homeराज्यउत्तराखण्डचीन सीमा के पास दारमा घाटी में लौखुंग नाले में टूटा ग्लेशियर,...

चीन सीमा के पास दारमा घाटी में लौखुंग नाले में टूटा ग्लेशियर, लोगों ने भागकर बचाई जान।

पिथौरागढ़ – चीन सीमा के पास लौखुंग नाले में टूटा ग्लेशियर, लोगों ने भागकर बचाई जान। लौखुंग नाले में ग्लेशियर टूटता देख लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। वाहन स्वामी गोविंद सेलाल ने बताया कि ग्लेशियर लगभग 20 मीटर के एरिया में आया है।

घटना की सूचना कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दे दी गई।दारमा घाटी के चीन सीमा से सटे ग्राम बालिंग और दुग्तू के बीच रविवार को लौखुंग नाले में ग्लेशियर टूट गया। सड़क बंद होने से दर्जनों ग्रामीण और प्रसिद्ध पंचाचूली में पर्यटक फंस गए हैं। हालांकि कोई जनहानि की सूचना नहीं है। ग्राम दांतू निवासी होम स्टे पानु दताल ने बताया को वे सात लोग गांव की ओर जा रहे थे थी।

इसी दौरान अचानक ऊपरी लौखुंग नाले में ग्लेशियर टूटने लगा जिसे देखकर सभी ने भागकर अपनी जान बचाई। वाहन स्वामी गोविंद सेलाल ने बताया कि ग्लेशियर लगभग 20 मीटर के एरिया में आया है। घटना की सूचना कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दे दी गई।

गोविंद ने बताया कि सड़क दो दिन बंद रहने की उम्मीद है। घटना की सूचना मिलने पर संस्था के एई अनिल सिंह बनग्याल ने बताया कि मौसम सही होने पर रास्ता साफ करने काम शुरू कर दिया जाएगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular