Homeराज्यउत्तराखण्डमाफिया अतीक और अशरफ हत्याकांड के बाद सीएम योगी के परिवार की...

माफिया अतीक और अशरफ हत्याकांड के बाद सीएम योगी के परिवार की बढाई गयी सुरक्षा, पुलिस प्रशासन अलर्ट।

पौड़ी – प्रयागराज उत्तर प्रदेश में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। अब उत्तराखंड के जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर ब्लाक स्थित मुख्यमंत्री के पैतृक आवास गांव पंचूर में रह रहे स्वजन की सुरक्षा को लेकर भी प्रदेश पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है।

प्रयागराज में बीते दिनों माफिया अतीक अहमद और उसके भाई की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उत्तर प्रदेश में इस घटना के बाद सरकार की ओर से सुरक्षा संबंधी सभी कदम उठाए थे।

योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद यमकेश्वर के पंचूर गांव स्थित घर में पुलिस सुरक्षा तैनात कर दी गई थी। तत्काल समय में उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट को एक गनर उपलब्ध कराया गया था। इसके साथ ही आवास पर गार्ड की तैनाती कर दी गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे ने बताया कि प्रयागराज की घटना के बाद प्रदेश स्तर पर पुलिस प्रशासन सभी जगह सतर्क हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पैतृक गांव और उनका परिवार पहले से ही पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत है। वहां के थानाध्यक्ष को मुख्यमंत्री के पैतृक आवास और परिवार की सुरक्षा को लेकर नियमित रूप से सक्रिय रहने को कहा गया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular