देहरादून – आज से शुरू होगी टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग।
22 अप्रैल से शुरू हो रही है चारधाम यात्रा।
25 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ हेली सेवा के लिए तैयारी की पूरी।
आईआरसीटीसी की ओर से 8 अप्रैल को दोपहर 12 बजे हेली टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग खोल दी जाएगी।
हेली टिकट बुक कराने के लिए चारधाम यात्रा का पंजीकरण करना होगा अनिवार्य।
बिना पंजीकरण के टिकट की बुकिंग नहीं हो पाएगी।
एक समय में एक ई-मेल आईडी से 6 सीट और समूह में यात्रा करने पर 12 सीटों की बुकिंग कर सकते हैं।
पूरे यात्रा काल में एक आईटी पर दो बार ही टिकट बुकिंग की सुविधा होगी।
पहली बार हेली टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से की जा रही है।
आईआरसीटीसी की www.heliyatra.irctc.co.in पर हेली सेवा टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं।
