Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड ब्रेकिंग: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे धर्मनगरी हरिद्वार, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय...

ब्रेकिंग: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे धर्मनगरी हरिद्वार, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के 113वें दीक्षांत समारोह में करेंगे शिरकत।

हरिद्वार – केंद्रीय ग्रह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रामनवमी के मौके पर पहुंचे धर्मनगरी हरिद्वार। भल्ला इंटर कॉलेज हेलीपैड उतरा अमित शाह को लेकर सेना का हेलीकॉप्टर।

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के 113वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के निकले अमित शाह। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय द्वारा कार्यक्रम में उन्हें विद्या मार्तंड की उपाधि से किया जायेगा सम्मानित।

दोपहर में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कई वीआईपी के साथ गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में ही लंच के बाद सड़क मार्ग से ऋषिकुल मैदान पहुंचेंगे कार्यक्रम स्थल। ऋषि कुल मैदान में उत्तराखंड सरकार के सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में शिरकत करते हुए एक विशाल जनसभा को भी करेंगे संबोधित।

इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री शाम सवा 4 बजे पतंजलि योगपीठ पहुंचकर योगगुरु बाबा रामदेव द्वारा आयोजित सन्यास दीक्षा कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग।

मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान, पूर्व विधायक सुरेश राठौर, स्वामी यतीश्वरानंद समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हरिद्वार बना छावनी, केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राजधानी दिल्ली से कई सुरक्षा एजेंसियों की हरिद्वार में पैनी नजर,चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल मौजूद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2