Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड बिग ब्रेकिंग: पूर्णागिरी धाम में हुआ बड़ा हादसा, पार्किंग में सो रहे...

बिग ब्रेकिंग: पूर्णागिरी धाम में हुआ बड़ा हादसा, पार्किंग में सो रहे श्रद्धालुओं के उपर चढ़ी बस, पांच की मौत सात घायल।

चंपावत/टनकपुर – उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि के मेले में आज नवरात्र के दूसरे दिन सुबह सुबह बेहद ही दुखद हादसा हो गया। ठूलीगाड़ पार्किंग में एक बस सो रहे श्रद्धालुओं के उपर चढ़ गई।

गुरुवार को चंपावत के मां पूर्णागिरि धाम में दुखद हादसा हो गया। यहां पार्किंग में सोए श्रद्धालुओं को एक बस ने रौंद दिया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि सात लोगों के घायल होने की सूचना है। फिलहाल घटना स्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं। हादसे को जिसने भी देखा रोंगटे खड़े हो गए। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से 171 किलोमीटर और चंपावत से 92 किलोमीटर दूरी पर स्थित है मां पूर्णागिरी धाम। नवरात्र के मौके पर यहां हर साल हजारों भक्तों की भीड़ जमा होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2