Homeराज्यउत्तराखण्डधामी सरकार का एक साल बेमिसाल, मंत्री रेखा आर्य ने गिनाई सरकार...

धामी सरकार का एक साल बेमिसाल, मंत्री रेखा आर्य ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां।

हरिद्वार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में भाजपा सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है। जिस पर आज उत्तराखंड में 1 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत जगह जगह भाजपा के मंत्री और नेता सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं। हरिद्वार पहुंची महिला सशक्तिकरण व बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने भाजपा सरकार के 1 साल के कार्य गिनाए।

उन्होंने बताया इस एक साल में प्रदेश सरकार तमाम चुनावी वायदों को पूरा करने में कामयाब रही, साथ ही सरकार महत्वपूर्ण निर्णय लेने में भी पीछे नहीं रही। धर्मान्तरण पर रोक के लिए कानून, नकल विरोधी कानून जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘विकल्प रहित संकल्प’ को आत्मसात कर प्रदेश में नई कार्य संस्कृति की ओर कदम बढ़ाया है और वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में पूरी सरकार जी-जान से जुटी है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular