Homeराज्यउत्तराखण्डब्रेकिंग: फ़िल्म "स्पेशल 26" की तर्ज पर फर्जी इनकम टैक्स रेड टीम...

ब्रेकिंग: फ़िल्म “स्पेशल 26” की तर्ज पर फर्जी इनकम टैक्स रेड टीम के दो ऑफिसर गिरफ्तार।

हरिद्वार/रुड़की – रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गंगनहर कोतवाली में एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने कथित फर्जी इनकम टैक्स रेड का खुलासा करते हुए बताया कि गिरोह के सरगना सहित फर्जी इनकम टैक्स रेड टीम के दो ऑफिसर दबोचे गए हैं। फर्जी इनकम टैक्स रेड टीम के फर्जी ऑफिसरो ने फिल्म ‘स्पेशल 26 की तर्ज पर वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें गिरोह के द्वारा 20 लाख रुपए की रकम ठगी ली गई थी।

वही पुलिस ने 20 लाख की ठगी को अंजाम देने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पकड़कर हैप्पी एंडिंग की ओर कदम बढ़ाएं है। बता दें कि 8 फरवरी को रुड़की क्षेत्र में घटी घटना चर्चा का विषय बनी थी। जिसमें फर्जी इनकम टैक्स रेड टीम ने रुड़की निवासी व्यापारी एवं परिवार जन को कार्यवाही का डर दिखाकर उनसे 20 लाख रुपए की रकम ठग ली थी। जिसमें व्यापारी सुधीर कुमार जैन ने गंगनहर कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत की थी।

शिकायत के आधार पर सुर्खियां बटोर रही घटना के खुलासे की कोशिश में जुटी पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया था। संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने नहर पटरी से दो आरोपियों को दबोचा था।

दबोचे गए अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लग्जरी कार टाटा गैलैंजा ढाई लाख की नगदी ठगी के पैसों से खरीदा गया एक लाख की कीमत का एप्पल का फोन इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के फर्जी दस्तावेज एवं मुहर बरामद की गई है। वहीं गिरोह से जुड़े अन्य अभियुक्तों की तलाश के साथ-साथ ठगी गई रकम वापस लेने के लिए भी पुलिस टीम प्रयास कर रही है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular