Homeराज्यउत्तराखण्डशादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में मासूम की हुई थी मौत,...

शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में मासूम की हुई थी मौत, पुलिस से चंद घंटों में आरोपी को दबोचा।

हरिद्वार/रुड़की – शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी को बुग्गावाला पुलिस ने देसी तमंचे व कारतूस के साथ कुछ ही घंटों में धर दबोचा है। आरोपी द्वारा की गई हर्ष फायरिंग से 12 वर्षीय मासूम की मौत हो गई थी जिसके बाद खुशी का माहौल मातम में बदल गया था।

वहीं मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और चन्द घण्टों में आरोपी को धर दबोचा। रुड़की गंगनहर कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि थाना बुग्गावाला क्षेत्र के ग्राम टांडा हसनगढ़ में शादी समारोह में गोली चलने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों के सहयोग से घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इस संबंध में मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर थाना बुग्गावाला में हर्ष फायरिंग करने वाले श्रवण के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें पुलिस टीम ने खेड़ी शिकोहपुर जाने वाले रास्ते से आरोपी श्रवण कुमार को घटना में इस्तेमाल देसी पिस्टल 315 बोर व कारतूस के साथ धर दबोचा है।

वहीं पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि अत्यधिक नशे में होने के कारण उससे गलती से गोली चली जो 12 वर्षीय मासूम को जा लगी। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular