राज्यपाल ने महाशिवरात्रि के पर्व पर रुद्राभिषेक कर की प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि व खुशहाली के लिए कामना।

देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने महाशिवरात्रि के अवसर पर राजभवन परिसर स्थित राजप्रज्ञेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि व खुशहाली के लिए कामना की।

राज्यपाल ने कहा कि महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर लोग श्रद्धा, भक्ति और पूरे उल्लास के साथ देवाधिदेव महादेव की पूजा-अर्चना करते है।


उन्होंने कहा कि यह पर्व शिव एवं शक्ति की आराधना का पर्व है। भारतीय संस्कृति में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है।

राज्यपाल ने सभी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के कल्याण की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here