Friday, February 27, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड ब्रेकिंग: जोशीमठ के मुद्दे पर राहुल गांधी चिंतित, जल्द करेंगे ज्योतिर्मठ का...

ब्रेकिंग: जोशीमठ के मुद्दे पर राहुल गांधी चिंतित, जल्द करेंगे ज्योतिर्मठ का दौरा।

देहरादून – भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जम्मू कश्मीर में बीते रोज राहुल गांधी ने जोशीमठ का मुद्दा उठाया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के एक डेलिगेशन ने प्रभारी देवेंद्र यादव के नेतृत्व में राहुल गांधी से मुलाकात की।

देहरादून लौटे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बताया कि उत्तराखंड के मुद्दों को लेकर राहुल गांधी हमेशा से ही चिंतित रहे हैं। चाहे वह अंकिता भंडारी हत्याकांड मामला हो या फिर अब जोशीमठ त्रासदी का मसला। माहरा ने कहा है कि इस मामले में राहुल गांधी ने चिंता जाहिर की है। कहा कि राहुल गांधी की सबसे बड़ी चिंता सरकार को लेकर थी कि जिस तरीके से सरकार ने इसरो की रिपोर्ट को वेबसाइट से गायब करवाया, जिसको राहुल गांधी ने मूर्खता भरा कदम बताया। उन्होंने कहा है कि होना यह चाहिए था कि सरकार को इन रिपोर्टों से सबक लेना चाहिए था जबकि रिपोर्ट को ही दबा दिया गया।

करन माहरा ने यह भी बताया कि प्रदेश कांग्रेस ने उन्हें जोशीमठ के आने का आमंत्रण दिया है जिस पर उन्होंने सहमति जाहिर की है। कहा की जल्द ही राहुल गांधी जोशीमठ आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2