Homeराज्यउत्तराखण्डब्रेकिंग: उत्तराखंड होमगार्ड के इन अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगा गणतंत्र दिवस...

ब्रेकिंग: उत्तराखंड होमगार्ड के इन अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगा गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति गृह रक्षक पदक।

देहरादून – गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखंड होमगार्ड विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को विशिष्ट एवं सराहनीय सेवा हेतु राष्ट्रपति का गृह रक्षक पदक प्रदान किया गया है।

जिसमें राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा गृह रक्षक पदक डिप्टी कमांडेंट जनरल  अमिताभ श्रीवास्तव और राजीव बलूनी को मिला।


1- अमिताभ श्रीवास्तव, डिप्टी कमांडेंट जनरल, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून।

2- राजीव बलोनी, डिप्टी कमांडेंट जनरल, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून।

जिसमें राष्ट्रपति सराहनीय सेवा गृह रक्षक पदक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गोविन्द सिंह खाती और अवैतनिक प्लाटून कमाण्डर राजपाल राणा को मिला है।

1- गोविन्द सिंह खाती, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, होमगार्ड जनपद अल्मोड़ा।

2- राजपाल राणा, अवैतनिक प्लाटून कमाण्डर, जनपद चमोली,

डिप्टी कमांडेंट जनरल अमिताभ श्रीवास्तव को वर्ष 2017 में तथा डिप्टी कमांडेंट जनरल राजीव बलोनी को वर्ष 2016 में सराहनीय सेवा का राष्ट्रपति गृह रक्षक पदक प्रदान किया गया है।

कमांडेंट जनरल होमगार्ड, केवल खुराना (आई०पी०एस०) द्वारा अधिकारियों तथा कर्मचारियों को राष्ट्रपति गृह रक्षक पदक प्रदान होने पर शुभकामनाएं प्रेषित गयी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments