Friday, March 6, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड ब्रेकिंग: एसआईटी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, पटवारी पेपर लीक मामले में दो और...

ब्रेकिंग: एसआईटी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, पटवारी पेपर लीक मामले में दो और लोगों को किया गिरफ्तार।

हरिद्वार – पटवारी भर्ती पेपर लीक कांड में एसआईटी ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। पुलिस टीम ने पेपर सॉल्व कराने में शामिल दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 10 हो गई है।

2 आरोपियों की 4 दिन की पुलिस रिमांड में एसआईटी ने कई महत्वपूर्ण तथ्य जुटाए और उसके आधार पर दीपक और सौरभ नाम के 2 लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों युवक राजपाल और संजीव दुबे के रिश्तेदार हैं और दोनो ही हरिद्वार के खानपुर और ज्वालापुर के रहने वाले हैं।

पुलिस की जांच में पेपर लीक कांड का दिल्ली कनेक्शन भी सामने आया है। रिमांड के दौरान आरोपियों ने जानकारी दी की परीक्षा से 2 दिन पहले दिल्ली में भी एक सेंटर बनाया गया था। जिसमें उन्होंने अपने कुछ रिश्तेदारों को पेपर सॉल्व कराया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2