Homeराज्यउत्तराखण्डब्रेकिंग: मुस्लिम फंड संचालक करोड़ों रुपये लेकर फरार, लोगों के हंगामे के...

ब्रेकिंग: मुस्लिम फंड संचालक करोड़ों रुपये लेकर फरार, लोगों के हंगामे के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

हरिद्वार – हरिद्वार के ज्वालापुर में मुस्लिम फंड संस्था का संचालक करोड़ों की रकम लेकर फरार हो गया। आरोपी संस्था संचालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने संस्था के कार्यालय से लेकर कोतवाली ज्वालापुर परिसर में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने संस्था संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।

इधर, पुलिस टीम ने संस्था संचालक से जुड़े कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव सराय निवासी अब्दुल रज्जाक कबीर म्यूचुअल बैनेफिट निधि लिमिटेड (मुस्लिम फंड) नामक संस्था का संचालन करता है। उसने मुख्य मार्ग मोहल्ला हज्जाबान में संस्था का कार्यालय भी बनाया हुआ है।
एक तरह के मुस्लिम समाज के इस मिनी बैंक के करीब 22 हजार खाताधारक हैं। रोजाना संस्था की मार्फत लोग लेन-देन करते हैं। रविवार को कार्यालय पहुंचे कई खाताधारकों को संस्था संचालक नहीं मिला तो उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप है कि संस्था संचालक करोड़ों की रकम लेकर फरार हो गया।
देखते ही देखते बड़ी संख्या में खाताधारकों का हुजूम उमड़ पड़ा। खाताधारक कार्यालय पर पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस ने आमजन को समझा-बुझाकर शांत कराया। फिर लोग एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे। हंगामे की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी मनोज ठाकुर पहुंचे, उन्होंने जैसे-तैसे आमजन को शांत कराया।
आश्वस्त किया कि आरोपी को जल्द से जल्द ढूंढ निकाला जाएगा। पुलिस ने एक शिकायतकर्ता वसीम राव निवासी ग्राम इब्राहिमपुर पथरी की शिकायत पर संचालक अब्दुल रज्जाक के खिलाफ धोखाधड़ी समेत प्रभावी धाराओं में केस किया।

मुस्लिम फंड के कार्यालय के ताला तोड़कर कैंपस को पुलिस ने कई घंटों तक खंगाला। इस दौरान मिले कंप्यूटर, महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं अन्य दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया है, जिनकी पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने जिलाधिकारी से भी पत्राचार किया है, जिससे की आरोपी संस्था संचालक किसी संपत्ति को बेच न सके। यही नहीं आरोपी के दो बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है।
संस्था संचालक अब्दुल रज्जाक प्रॉपर्टी के धंधे से भी जुड़ा हुआ है। वह पूर्व में कई कालोनियां विकसित करने में शामिल रहा है। हाल फिलहाल में भी उसने कई करोड़ की जमीन खरीदी है, इस बात की चर्चा बनी हुई है। जमीन आखिर कहां खरीदी है, इस बात की जानकारी पुलिस जुटा रही है। उधर, मुस्लिम फंड के कार्यालय के ताला तोड़कर कैंपस को पुलिस ने कई घंटों तक खंगाला। इस दौरान मिले कंप्यूटर, महत्वपूर्ण उपकरण कब्जे में लिए।
संस्था ने कहां-कहां फंडिंग की है, इस पर भी फोकस किया गया है। पूरी गहनता से कई एंगल पर जांच की जा रही है। आमजन धैर्य बनाए रखने के साथ पुलिस जांच में पूरी तरह से सहयोग करें। आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। अन्य एजेंसियों से भी धरपकड़ के लिए सहयोग मांगा गया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular