Homeराज्यउत्तराखण्डचारधाम में प्लास्टिक प्रयोग पर लगेगा प्रतिबंध, प्लास्टिक का उपयोग रोकने के...

चारधाम में प्लास्टिक प्रयोग पर लगेगा प्रतिबंध, प्लास्टिक का उपयोग रोकने के लिए क्षेत्र के हिसाब से बनेगा प्लान।

देहरादून – चारधाम में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर सख्त प्रतिबंध लगेगा। हर जिले की परिस्थितियों और भौगोलिक स्थिति से प्लास्टिक का उपयोग रोकने के लिए प्लान बनेंगे। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने सिंगल यूज प्लास्टिक व ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर यह निर्देश दिए।

सचिवालय में हुई बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने एवं प्रदेश में सफाई को लेकर आमजन की सक्रिय भागीदारी के लिए विशेष कदम उठाने की जरूरत बताई। उन्होंने सभी जिलों में ग्रामीण, शहरी और वन क्षेत्रों के अंतर्गत सफाई के लिए एक्शन प्लान तैयार कर 100 प्रतिशत अनुपालन करने के निर्देश दिए। कहा कि इस काम के लिए सभी जिलाधिकारियों को इनोवेटिव होने की जरूरत है। एक जिले के लिए एक प्लान काम नहीं करेगा।

कहा कि हर क्षेत्र का एक साइट स्पेसिफिक प्लान होगा, तभी प्रदेश को साफ सुथरा किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्रों में भी प्लास्टिक यूज को रोकने के लिए विशेष प्रयास करने की जरूरत है। चारधाम यात्रा में प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने पर भी विचार किया जाए, ताकि धामों को स्वच्छ रखा जा सके। बैठक में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पीसीसीएफ विनोद कुमार, सचिव विजय यादव आदि मौजूद रहे।

मुख्य सचिव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए लगातार प्रचार प्रसार के साथ छोटी-छोटी वीडियो क्लिप्स से जानकारी दी जाए। स्कूलों को भी इस अभियान में शामिल करते हुए बच्चों को इसके दुष्प्रभावों की जानकारी दी जाए, ताकि वे अपने परिजनों को इसके नुकसान के प्रति जागरूक कर सकें। कहा कि प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के लिए हाईकोर्ट के आदेशों का भी पालन सुनिश्चित किया जाए।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के लिए प्लास्टिक के विकल्प को बढ़ावा दिया जाए। इसके लिए स्वयं सहायता समूहों को शामिल करते हुए योजनाएं तैयार की जाएं। उन्होंने कहा कि हमें सफाई को अभियान के रूप में लागू करने के बजाए अपने डेली रूटीन में शामिल करने की जरूरत है, तभी हम अपने प्रदेश को साफ सुथरा बना सकें।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

  1. Greetings, explore the [URL=https://hotchip.org.uk/]real daughter porn[/URL] gallery. It delivers wonderful videos. Experience it now!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular