
दून में तेजी से लोकप्रिय हो रही रैपिडो ‘बाइक टैक्सी’ सेवा का असर टैक्सी, ऑटो, विक्रम संचालकों पर पड़ रहा है, ऐसे में निजी ट्रांसपोर्टरों की तरफ से संभागीय परिवहन अधिकारी शैलेश तिवारी से मुलाकात कर कहा गया कि शहर में रैपिडो ‘बाइक टैक्सी’ सेवा अवैध तरीके से चल रही है।
इसी को देखते हुए संभागीय परिवहन अधिकारी शैलेश तिवारी ने कहा कि इस मसले की तफ्तीश से जांच की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इसमें कौन-कौन सी गाड़ियां लगी हुई है,इनकी बुकिंग कैसे होती है, इनके ड्राइवर कौन है,क्या इन्होंने लाइसेंस लिया हुआ है या नहीं ,यह सब बारीकियां जानने के बाद ही कार्यवाही को आगे बढ़ाया जाएगा



