Homeराज्यउत्तराखण्डजमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर हुआ पथराव, मौके...

जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर हुआ पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस पर भी हुआ पथराव।

हरिद्वार/खानपुर – खानपुर के शेरपुर बेला और माडाबेला गांव के दो पक्षों में जमीनी विवाद चल रहा है। बताया जाता है आज गेहूं बोने को लेकर शुरू हुए विवाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट पथराव हो गया। इसी दौरान मौके पर गई पुलिस पर भी एक पक्ष ने पथराव कर दिया और खानपुर पुलिस की गाड़ी भी क्षति ग्रस्त कर दी।

बवाल की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह और एसपी देहात स्वपन किशोर ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। एसएसपी के निर्देश पर खानपुर पुलिस ने पथराव करने वाले कई लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

शेरपुर बेला और माडाबेला पहले एक ही ग्राम पंचायत थी लेकिन परिसीमन के बाद दोनों ग्राम पंचायतों को अलग कर दिया गया। विवाद की जड़ दोनों ग्राम पंचायतों की सीमा से सटी हुई गंगा नदी की 8 हेक्टेयर जमीन है। जिस के मालिकाना हक को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। वही पुलिसकर्मियों पर पथराव की सूचना मिलते ही हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों से मामले की जानकारी जुटाई।

इस दौरान एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि ग्राम समाज की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। जिसमें कुछ लोगों ने एक राय होकर पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया।

इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। किसी भी सूरत में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि आगे दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति ना पैदा हो इसके लिए गांव में पुलिस फोर्स की तैनाती भी की गई है। उधर एक पक्ष के ग्रामीणों ने तहसील मुख्यलाय पहुंच कर एसडीएम गोपाल राम बिनवाल को प्रार्थनापत्र देकर दुसरे पक्ष के खिलाफ़ कारवाई की मांग की है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular