Homeराज्यउत्तराखण्डराज्यपाल में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिलाया भरोसा, जानिए...

राज्यपाल में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिलाया भरोसा, जानिए…

उधम सिंह नगर/पंतनगर – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति, सभी कॉलेजों के डीन एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। उन्होंने प्रत्येक डीन एवं निदेशकों से उनके कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। राज्यपाल ने उनके कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

उन्होंने विश्वविद्यालय के विभिन्न समस्याओं का संज्ञान लेते हुए कहा कि विश्वविद्यालय को शासन स्तर से पूरा सहयोग दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सेवा सम्बन्धी समस्याओं के विषय पर शासन स्तर पर वार्ता कर शीघ्र ही उनका निस्तारण कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय से सम्बंधित अपनी समस्याओं को निसंकोच उनके सम्मुख रख सकते हैं।


राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों से भी संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके रुचि, लक्ष्य एवं चुनौतियों के बारे में वार्ता कर उनके भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया उन्होंने सभी को उनके लक्ष्य के लिए प्रोत्साहित किया।


राज्यपाल ने क्रॉप रिसर्च सेंटर, पंतनगर पहुँचकर जनरल बिपिन रावत, रिसर्च स्कूल का दीप प्रज्वलित कर शिलान्यास किया एवं फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कृषि यंत्रों, खाद्य उत्पादों एवं वर्टिकल फार्मिंग, उत्तराखंड की संस्कृति, त्योहारों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने गृह विज्ञान कॉलेज के द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने गृह विज्ञान के विद्यार्थियों को स्वास्थ्य वर्धक उत्पादों का अधिक से अधिक प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षक नई तकनीक एवं प्रचार प्रसार के माध्यम से पूरे उत्तराखंड का भविष्य बदल सकते हैं बस बिना किसी चिंता के कार्यों को पूर्ण करे तभी लक्ष्य प्राप्त होगा।


राज्यपाल ने शारीरिक शिक्षा अनुभाग पहुँचकर विश्वविद्यालय में बने व्यायामशाला (जिम) का मंत्रोचारण के साथ दीप प्रज्वलित कर, शिलान्यास किया एवं फीता काटकर शुभारम्भ किया। उन्होंने व्यायामशाला कि प्रसंशा करते हुए कहा कि व्यायामशाला बहुत ही आकर्षक है, व्यायाम से शरीर स्वस्थ रहता है और शरीर स्वस्थ होने से मन भी स्वस्थ रहता है।

शरीर व मन स्वस्थ होने से हम सब अपने कार्यों को पूरे मनोयोग से कर सकते हैं, और मन से किये गए कार्यों में निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होती है। इस दौरान उन्होंने बॉडी बिल्डिंग में प्रतियोगिता में मिस्टर उत्तराखंड रहे डॉ हेम चन्द, जम्पिंग जैक में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले अंकित कुमार एवं वैटनरी के क्षेत्र में ऑल इंडिया स्तर पर गोल्ड मेडल जीतने वाली मानसी रावत को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह  ने गौरा देवी प्रशिक्षण केन्द्र, प्रसार शिक्षा निदेशालय का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से वार्ता की। उन्होंने मंडवा, गेहूँ, बेसन एवं पहाड़ के अन्य उत्पादों के लाभ के विषय में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आश्वासन दिया कि स्वयं सहायता समूह को बाजार में उचित स्थान दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन से पूरा सहयोग करेंगे ताकि महिलाओं की आय को बढ़ाया जा सके।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular