Friday, March 13, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड सीढ़ियों से गिरे बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल, सिर पर आई गंभीर चोट,...

सीढ़ियों से गिरे बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल, सिर पर आई गंभीर चोट, सीएम धामी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना।

देहरादून – जुबिन नौटियाल के फैंस के लिए ये अच्छी खबर नहीं है। फेमस बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल एक दुघर्टना का शिकार हो गए। अपने घर में ही वह सीढ़ियों से गिर गए, जिस कारण उन्हें काफी चोट आई हैं। डॉक्टर ने ऑपरेशन की बात कही है।

सिंगर जुबिन नौटियाल के चोटिल होने की खबर मिलते ही सीएम धामी ने उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि जुबिन के चोटिल होेने का दुखद समाचार मिला है। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

जुबिन के चोटिल होने की खबर से उनके फैंस भी दुखी है। लगातार सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

जुबिन की कोहनी टूट गई है। पसलियों और सिर पर भी गंभीर चोट आई है। जुबिन नौटियाल के दाएं हाथ का डॉक्टरों ने उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2