Homeराज्यउत्तराखण्डअतिक्रमणकारियों के खिलाफ पीडब्लूडी विभाग और प्रशासन सख्त, चलाया पीला पंजा।

अतिक्रमणकारियों के खिलाफ पीडब्लूडी विभाग और प्रशासन सख्त, चलाया पीला पंजा।

उधम सिंह नगर/सितारगंज – सितारगंज मीना बाज़ार में दुकानदारों द्वारा किये गए पीडब्लूडी की सड़क पर अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटने की चेतावनी विगत एक सप्ताह पहले दी थी। जिस पर कुछ दुकानदारों द्वारा सड़क पर किये अतिक्रमण को हटा लिया गया था लेकिन वहीँ कुछ दुकानदारों ने दिए गए समय के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया।

जिसपर आज सुबह पीडब्लूडी विभाग के जेई सतपाल बुलडोज़र लेकर मीना बाज़ार पहुँच गए। सुरक्षा की दृष्टि से उनके साथ स्थानीय पुलिस बल व् उपजिलाधिकारी व् पटवारी भी मीनाबाजार पहुंचे, जहाँ दुकानदारों द्वारा किये गए अतिक्रमण को उन्होंने हटवाया।

उपजिलाधिकारी तुषार सैनी ने बताया की जो दुकानदार अतिक्रमण स्वयं तोडना या हटाना चाहते है उन्हें समय दिया गया है की वह किये गए अतिक्रमण को हटा लें। जिससे उन्हें कम से कम नुक्सान हो वर्ना विभाग द्वारा तोड़े जाने पर नुक्सान का उत्तरदायित्व प्रशासन का नहीं होगा।

वहीँ पीडब्लूडी विभाग के जेई सतपाल ने बताया की जिन दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया है, उनके लिए विभागीय बैठक होगी।

जिसमे निर्णय लिया जायेगा की दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जायेगा अथवा नहीं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular