Homeराज्यउत्तराखण्डसर्राफा कारोबारी के ऊपर फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी...

सर्राफा कारोबारी के ऊपर फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार।

नैनीताल/हल्द्वानी – हल्द्वानी में 2 नवंबर को सर्राफा कारोबारी के ऊपर फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले क़े मुख्य आरोपी मनोज अधिकारी को हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित बेल बाबा के पास से गिरफ्तार किया।

आरोपी के पास से पुलिस को अवैध देसी तमंचा, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। एसपी क्राइम ने बताया कि मनोज अधिकारी और सर्राफा कारोबारी राजीव वर्मा की पुरानी रंजिश चल रही थी।

मनोज अधिकारी की किसी वजह से नौकरी चली गई और वह अपने नुकसान की भरपाई करने के लिए सर्राफा कारोबारी राजीव वर्मा से पैसे मांगने लगा लेकिन राजीव ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो मनोज अधिकारी ने राजीव को धमकी भी दी।

आखिर में राजीव के ऊपर मनोज अधिकारी ने अन्य बदमाशों के साथ मिलकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया और वह फरार हो गए। इस पूरे घटनाक्रम में मुख्य आरोपी मनोज अधिकारी समेत अन्य दो बदमाशों को भी पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार किया है फिलहाल इस पूरे मामले में फरार एक आरोपी जिम्मी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular